दिलदारनगर नगर पंचायत में अतिक्रमण व पॉलीथिन के खिलाफ चलेगा अभियान

रिपोर्ट- वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर (ब्यूरो) : दिलदारनगर नगर पंचायत के सभागार हाल में नपं के प्रशासक व एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने व्यापार मंडल व नगरवासियों संग शुक्रवार को सभागार में बैठक कर साप्ताहिक बंदी,अतिक्रमण सहित सात सूत्रीय मांगों पर विचार किया। जिसमें अतिक्रमण,नो एंट्री,साप्ताहिक बंदी, पॉलीथिन के खिलाफ निर्णय लिया गया। नगर में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री पर रोक रहेगी।एसडीएम ने कहाँ कि साप्ताहिक बंदी के दिन दवा,चाय,मिठाई,नाई की दुकान खुलेगी इसके अलावा अगर कोई दुकान खुली तो कार्रवाई होगी।वही नगर मेंअतिक्रमण,प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।इसके साथ ही नगर में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी।इसके लिए निरहू का पूरा मार्ग, रामलीला मैदान व स्टेशन रोड तिराहा के पास नपं द्वारा बड़े वाहनों के रोक के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगाया जायेगा।नगर पंचायत में चल रहे दुकानों का पंजीकरण नपं द्वारा करने को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने कहां की पंजीकरण का कार्य श्रम विभाग द्वारा किया जाता है नपं का कोई अधिकार नहीं है।नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु शुल्क लगाने की बात पर कोई विचार नहीं हुआ।एसडीएम ने नगर के प्रत्येक वार्ड सहित प्रतिदिन मुख्य मार्गों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।कहाँ की गंदगी से बीमारियां फैलती है।स्वच्छता को लेकर नगरवासी भी नपं का सहयोग करे।इसके बाद नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त दो मोटर पंप, पुराने पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू कराने,नाला एवं नालियों की मरम्मत व सफाई कर्मियों का बकाया वेतन व एरियर का भुगतान करने की मांग की गई।एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय को नये नियमों को लागू करने व प्रचार प्रसार का निर्देश दिया ।बैठक में नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, एसएसआई चंद्र शंकर मिश्रा, दिनेश प्रधान,गोपाल वर्मा,जितेंद्र चौरसिया,अजय गुप्ता,अजित गुप्ता,हरिलेश जायसवाल,सीताराम गुप्ता,अमिताभ श्रीवास्तव,वीरेंद्र शर्मा आदि रहे।
















