♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिडिल क्लास और नौकरी पेशा को बड़ी राहत :- पूर्वांचल आर्थिक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर शरद कुमार

रिपोर्ट- वेद प्रकाश श्रीवास्तव

जमानिया/गाज़ीपुर। 1फरवरी 2023 को पूर्वांचल आर्थिक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर शरद कुमार ने कहा कि वित्तमंत्री के द्वारा पेश किये गये बजट में सरकार ने अर्थव्यवस्था की रफ़्तार को बनाये रखने पर जोर दिया है। इसी बात को केन्द्र में रखकर निजी निवेश और उपभोग में वृद्धि वाली कई योजनाओं की घोषणा की गई है।
महिला सम्मान बचत पत्र प्लान शुरु।
मजबूत सामाजिक सुरक्षा और बेरोजगार लोगों की आर्थिक सुरक्षा पर बजट बढ़ना चाहिए। राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सीमित किया गया है। नए स्लेब की दरो में वृद्धि की गयी है। कर मुक्त आय की सीमा को बढ़ा दिया गया। आयकर कानून की धारा ८० सी के तहत मिलने वाली छुट को
बढ़ाने से मिडिल क्लास को राहत है।
असंगठित क्षेत्र को मजबूत करने के लिए और अधिक धन के आवंटन की आवश्यकता है। जैसा की संभावना व्यक्त की जा रही थी की स्वास्थ्य के महकमे पर पहले से अधिक बजट निर्धारित होगा। उद्योग और विनिर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया क्यो की इसके विस्तार से आर्थिक विकास की वृद्धि दर बढ़ने में मदद मिलेगी। वेश्विक सुस्ती की चुनौतीयों तथा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले का आखिरी पूर्ण बजट होने की वजह से बजट में रोजगार वृद्धि कृषि व किसान हितो का ध्यान बुनियादी ढांचे की मजबूती, उद्योग कारोबार की गतिशीलता, रोजगार के नए अवसर, महगाई पर नियंत्रण , नई मांग का निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल शिक्षा का विकास , मध्य वर्ग महिला, यूवा और वरिष्ठ नागरिकों की उम्मीदें इस बजट से पुरी होती दिख रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129