♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर मीडिया सेंटर पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट- वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 30 जनवरी। दिलदार नगर स्थित मीडिया सेंटर पर संपन्न साहित्यकारों पत्रकारों की बैठक में गांधी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जनपद गाजीपुर के सेक्रेटरी एवं साहित्यकार जनार्दन सिंह ज्वाला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि मोहब्बत से ही किसी राष्ट्र या समाज को एक साथ रख सकते हैंl lसबल राष्ट्र होने का एक ही मंत्र है, प्यार, स्नेह l इस मंत्र को ग्रहण करना ही होगाl, ताकि हमारा राष्ट्र दुनिया में खुशहाली का झंडा लहरा सके l, उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के गाजीपुर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि गांधीजी ने अहिसा के मार्ग पर चलके देश को आजादी दिलाई समूचा राष्ट्र सम्मान एवं श्रद्धा के साथ गांधी जी की75 वी पुण्यतिथि आज मना रहा है इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेश विचार विभाग के महासचिव एवं इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोवैज्ञानिक डॉ राजेश शर्मा ने डिजिटल वर्चुअल उद्बोधन मैं कहा कि उन दिनों जब देश की जनता आजादी की लड़ाई लड़ रही थी उन लोगों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि उन भावनाओं को मैं आज प्रणाम करता हूं आज का दिन दुनिया के इतिहास में अमर दिन है प्रार्थना सभा में आज ही के दिन राष्ट्रपिता को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी शायद हिंदुस्तान पाकिस्तान के बंटवारे से नाथूराम खुश नहीं था उसे अच्छा नहीं लगा जिन जिन मांग को लेकर गांधीजी धरना पर बैठे थे इस बात वह बेहद नाराज था यह सत्य है कि वह सोची-समझी उच्च कोटि की राजनीतिक कूटनीति का शिकार हुआ इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, एवं मीडिया फेडरेशन गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद खान ने कहा कि गांधी जी का बलिदान हिंदुस्तान का एक-एक नागरिक जीवन पर्यंत याद रखेगा मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जनपद गाजीपुर के सेक्रेटरी दितीय अभिषेक कुमार ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का भारत , पूर्ण रुप से आजाद नहीं हुआ आज हम फिर गुलामी की तरफ जा रहे हैं युवा पीढ़ी को इसे रोकना होगा यह गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी lगांधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर शर्मा ने कहा कि हम , सच्ची निष्ठा के साथ अपने संवैधानिक दायित्व का पालन करें अपने कर्तव्य का निर्वहन करें यह गांधीजी की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]