
विश्व हिंदू सेवा संघ के उतर प्रदेश मीडिया प्रभारी बने आदर्श श्रीवास्तव।

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठन विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्रिवेदी, सदस्य महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 8 सितंबर, सोमवार को आदर्श श्रीवास्तव को संगठन का उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति किया गया। आदर्श कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति पर संगठन में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर किशोर गायकवाड़ पूर्व न्यायाधीश राष्ट्रीय सलाहकार, राघवेन्द्र विक्रम सिंह राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व आईपीएस, प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा, डॉ राम विलास वेदांती पूर्व संसद सदस्य प्रमुख मार्गदर्शक, डॉ ऋचा सिंह, विशाल भगत, एडवोकेट रुचि आर त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना के साथ ही आशा व्यक्त की कि संगठन के प्रचार प्रसार तथा विस्तार मे आपका विशेष योगदान मिलेगा।








