
ध्वज व मुकुट पूजन के साथ दिलदारनगर में राम लीला शुरू,माहौल भक्तिमय

G R News Network editor in chief Ved prakash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : श्री राम कथा दर्शन रामलीला समिति द्वारा रविवार की देर शाम ध्वज और मुकुट पूजा के साथ रामलीला का शुभारम्भ किया गया। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा द्वारा ध्वज व मुकुट का पूजन कार्य सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर रामलीला के प्रति समर्पित रहे दिवंगत कार्यकर्त्ता स्व. ब्रह्मानंद ऊर्फ कप्तान यादव के प्रति 2मिनट का मौन धारण कर कलाकारों द्वारा श्रद्धांजली दी गई।रामलीला समिति के डायरेक्टर जे पी गुप्ता ने बताया कि राम जन्म की लीला प्रसंग से मंचन का शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर कृष्णानंद ऊर्फ मुन्नू यादव, अरुण कुमार शुक्ला, सौरभ शुक्ला, चुन्नी लाल, फार्मूला गुप्ता,रवि शर्मा, गुड्डू यादव, साधु यादव,सुनील गुप्ता,आदि कार्यकर्ताओं के साथ साथ रामलीला के कलाकार उपस्थित रहे।







