
*नगसर हाल्ट में 16 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार* **बाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, दो मोबाइल और बाइक बरामद*

*GRNews Network &YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर : नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने गुरुवार को असांव गांव स्थित बाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान 16 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजे के आठ बंडल, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम बाबा मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से आठ बंडलों में रखा 16 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान मृत्युंजय राय (30) पुत्र सच्चिदानंद राय, निवासी फातिमा विद्यालय के पास, सिउरा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामद गांजा, दो मोबाइल (वीवो और आईफोन) तथा मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नगसर हाल्ट थाने में मु.अ.सं. 31/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कासिमाबाद थाने में पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








