
दिलदारनगर में नेशनल अकैडमी ऑफ़ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया बिहार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
*सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में नेशनल एकेडमी आफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग कॉलेज हुसैनाबाद दिलदारनगर का शुभारंभ बिहार प्रान्त के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रवण कुमार कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार तथा विशिष्ट अतिथि विनीत तिवारी प्रवक्ता जेडीयू उत्तर प्रदेश के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। क्षेत्रीय लोगो के द्वारा मुख्य अतिथी एवं विशिष्ट अतिथि को बुके भेंटकर एवं माल्यार्पण कर समान्नित किया गया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल एकैडमी आफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग कॉलेज खुल जाने से इस क्षेत्र के युवाओं को आपदाओं से बचने के लिए न सिर्फ प्रशिक्षित किया जाएगा बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी प्रशस्त होंगे। प्रशिक्षण उपरांत युवा अपने प्रतिभाओं के बलबूते ही विभिन्न कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नियुक्ति भी पा सकते हैं।
बताया कि आज की परिवेश में आपदाओं से बचा नहीं जा सकता जरूरत है ऐसे प्रशिक्षित युवाओं की जो विषम परिस्थितियों में भी लोगों की मदद करते हुए उनकी जान माल की सुरक्षा कर सकें। अभी हाल ही में जयपुर में हुई एलपीजी टैंकर और सीएनजी टैंक दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे हालातो में भी आपदा बचाव कर्मी अपनी जानो को जोखिम में डालकर लोगों की मदद और बचाव कार्य में जुटे हैं।
जेडीयू उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता सिंह ने भी अपने विचारों को रखा। इस मौके पर बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खान, ज़िला पंचायत सदस्य कसीमाबाद रितेश कुमार, जमशेद राइनी ग्राम प्रधान नवली, तुफैल खान, नौशाद खान मैनेजर, सैफ अली खान, धर्मेंद्र यादव, इसरार खान, मो तौकीर खान, राजू बीडीसी, इमरान खान, चुन्नू अंसारी, हुमैल खान आदि सम्मानित लोग मौजूद रहें।
मैनेजर नौशाद खान, प्रधानाचार्य अकमल नदीम, क्षेत्रीय मैनेजर अमजद खान ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।








