♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

23 जुलाई की समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को सफल बनाने में जुटी महिला सभा, संगठन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप* 

GRNews Network Bordcast center*Reportअभिषेक मधुकर*

गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा गाजीपुर की मासिक बैठक मंगलवार को लोहिया भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 जुलाई को प्रस्तावित समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रीना यादव ने किया।

बैठक में महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से साइकिल यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह यात्रा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष विभा पाल ने बताया कि 23 जुलाई को आयोजित समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी, जबकि गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए महिला सभा की प्रत्येक इकाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है और सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 22 जुलाई को बिरनो टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वह जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में राजभर समाज के लोगों से संवाद करेंगी। रात्रि विश्राम के उपरांत 23 जुलाई की सुबह वह समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क अभियान और यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को यात्रा से जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में ज्योति पांडेय, सुनीता यादव, गुड़िया देवी, गीता देवी, संगीता गुप्ता, सुषमा बिंद, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, क्लींता यादव, शोभा जायसवाल, ममता यादव, गीता यादव सहित महिला सभा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]