♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चारा काटने वाली मशीन से बालक का कटा हाथ 108 एंबुलेंस में पहुंचा वाराणसी बीएचयू*

G R News

गाजीपुर,24 फरवरी 24,

108 एम्बुलेंस लगातार लोगों को जीवनदान देने के साथ ही साथ उन्हें समय पर सही इलाज के लिए चिकित्सालयों तक पहुंचाने के कार्य में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक मरीज जिसका हाथ चारा काटने वाली मशीन से कट गया था। उसे जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस के माध्यम से वाराणसी तक पहुंचाया। उसे बीएचयू वाराणसी में एडमिट करा कर उसका इलाज शुरू करवाया।
108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस के लिए कॉल आया । बताया गया कि जिला अस्पताल से एक मरीज सुभान उम्र 7 वर्ष पुत्र सन्ने निवासी बसिला ब्लॉक मनिहारी का चारा काटने वाली मशीन से हाथ कट गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा जाना है। जिसकी जानकारी पर पायलट संतोष कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचकर तत्काल उसे मरीज को वाराणसी बीएचयू को लेकर रवाना हुए। रास्ते में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मरीज की देखरेख करते हुए वाराणसी तक पहुंचा। और फिर उसे बीएचयू में एडमिट कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]