
*महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने अलग हुए आठ परिवार की मध्यस्थता से कराई गई सकुशल विदाई ।* *गिले शिकवे भूल एक-दूजे के हुए 08 दम्पति*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में दिनांक *02.07.2026* को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल *22* प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे *08* प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई । *03* प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। *05* प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा आदि लोग प्रमुख रहे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







