
*12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने योग्य प्रशिक्षकों प्रतीक्षा पांडे ,धीरज राय एवं विजेता पंडित को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।गत *01.07.2026* को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा *12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर दिनांक *21.06.2026* को पुलिस लाइंस गाजीपुर में आयोजित हुए सामूहिक योग कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने वाले योग प्रशिक्षकों *प्रतीक्षा पांडेय, धीरज राय एवं विजेता पंडित* को इनके द्वारा किए गए सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
🔶कार्यक्रम के आयोजन पर योग प्रशिक्षकों द्वारा योग दिवस की थीम *”स्वस्थ आयु के लिए योग”* (Yoga For Healthy Ageing) के आधार पर सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने, योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों को तनाव-मुक्त, ऊर्जावान रहने हेतु प्रेरित किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








