♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

NEET पेपर लीक पर गाजीपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष सुनील राम बोले- “12 छात्रों की मौत नहीं, एक तरह की हत्या है”, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा*

GRNews network” Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर, NEET और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर गाजीपुर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। मंगलवार को सकलेनाबाद कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

 

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा, “2015 में AIPMT का पेपर लीक हुआ, फिर 2018, 2021, 2022, 2024 और 2026 में NEET में लगातार गड़बड़ियां हुईं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो। NEET पेपर लीक के मानसिक तनाव से 12 छात्रों की जान गई है। इसे हम सरकार की ग़लत नीतियों से प्रेरित हत्या मानते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लें और तत्काल इस्तीफा दें। कांग्रेस के सड़क पर उतरने के बाद ही सरकार को मजबूरन परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। केंद्र ने शिक्षा का बजट भी आधा कर दिया है।”

 

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा, “पिछले 12 सालों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। 90 से ज्यादा मामले सामने आए, लेकिन सजा किसी को नहीं मिली। ये सरकार की नाकामी है। हम लखनऊ अग्निकांड में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि देते हैं।

 

कांग्रेस पार्टी का आरोप…

दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। शिक्षा बजट में कटौती से गरीब छात्रों का भविष्य अंधकार में है।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह हामिद अली गुलबास यादव वीरेंद्र यादव आलोक जी भी उपस्थित रहे।

एवं कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकरता मौजूद रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]