
*कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, चारित्रिक और गबन का आरोप लगाकर दिया पत्रक**

G R News *एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
सैदपुर। सहेड़ी के सराय शरीफ गांव के सैकडों की संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में गांव के कोटेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया और गांव से पैदल ही विरोध प्रदर्शन करते हुए सैदपुर तहसील में पहुंचे। इसके बाद जमकर नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और कोटेदार का आवंटन रद्द करने की मांग की। सराय शरीफ गांव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों ने कोटेदार राजेंद्र राम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गांव से ही वो नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पैदल ही तहसील में पहुंचे। इसके बाद उपजिलाधिकारी रवीश कुमार के कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। कोटेदार चोर है, कोटेदार भ्रष्टाचारी है, जैसे नारे सुनकर उपजिलाधिकारी कार्यालय से बाहर निकले। जिसके बाद प्रधान सीता देवी के पुत्र अनूप गुप्ता व भाजपा नेता मनोज बिंद ने एसडीएम को बताया कि कोटेदार राजेंद्र राम खाद्यान्न के वितरण में जमकर धांधली करता है। आमतौर पर वो हमारे अंगूठे लगवाकर राशन देने के लिए कई-कई दिन तक न सिर्फ दौड़ाते हैं बल्कि राशन भी कम देते हैं। विरोध करने पर हमारा कार्ड अपने पास रख लेने के साथ ही कार्ड में से यूनिट कटवा देने की धमकी देते हैं। लेकिन कुछ समय से वो पूरे खाद्यान्न का ही गबन कर ले रहे है। बताया कि कोटेदार ने बीते जून माह का पूरा राशन ही गबन कर लिया है और किसी भी कार्डधारक को राशन नहीं दिया। मांगने पर दबंगई दिखाते हुए धमकी देते हैं। साथ आई महिलाओं ने पत्रक देकर ही कार्डधारक पर चारित्रिक आरोप भी लगाया। कहा कि कोटेदार द्वारा महिलाओं को घर में बुलाकर राशन दिया जाता है। कुछ कहने पर शराब के नशे में अपशब्द कहा जाता है। इन आरोपों के साथ पुरुषों व महिलाओ”का नेतृत्व करते हुए प्रधाम प्रतिनिधि ने जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को पत्रक सौंपा और कोटा को निरस्त कर किसी और को आवंटित करने की मांग की। जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर ही कहा कि वो इसमें जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर शारदा देवी, धर्मी देवी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, रीता देवी, संतरा देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, सुखी राय, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, मुन्नू आदि रहे।”







