*हिन्दू धर्म पर अफजाल अंसारी की टिप्पणी बर्दास्त से बाहर – प्रमोद वर्मा **

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
जखनिया गाज़ीपुर ।आस्था के महापर्व कुंभ पर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा सपा के नेताओं की आदत हो गई है हिंदू आस्था पर प्रहार करना। जब से प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में दिव्य व भव्य कुंभ लगा है सनातनियों का मेला लगा हुआ है। कुशल प्रबंधन और व्यवस्था देखकर पूरे देश दुनिया से लोग आ रहे हैं स्नान ध्यान कर रहे हैं, आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सब कुशल अपने घरों को जा रहे हैं। लेकिन यह बात सपा नेताओं विधायकों सांसदों को रास नहीं आ रही है और कुंभ के प्रति अनर्गल बयान बाजी लगातार करते जा रहे हैं। गाजीपुर सपा सांसद ने जिस प्रकार से आस्था के महापर्व कुंभ पर टिप्पणी की है वह अशोभनीय है और हिंदू धर्म पर प्रहार है। प्रमोद वर्मा ने कहा किसी भी धर्म व आस्था का मजाक बनाने का किसी को भी हक नहीं और आपको भी नहीं गाजीपुर सांसद। वर्मा ने कहा आपकी आस्था कट्टरता हैं, और हमारी आस्था मजाक बहुत ही शर्मनाक बात है। इसका जबाब अखिलेश यादव को देना होगा। महाकुंभ 12 वर्षों में एक बार लगता है और करोड़ों की संख्या में लोग आस्था के प्रति आते हैं। वही हज तो हर साल लोग जाते हैं और भगदड़ में वहां हजारों लोग मर जाते हैं तब कोई सपा का राजनेता इस पर टिप्पणी क्यों नहीं करता? क्यों नहीं कहता कि हर साल लोग इतनी संख्या में जा रहे हैं तो उनको भी जन्नत मिलेगी कोई जहन्नुम में नहीं रहेगा। भाजपा हर धर्म का सम्मान करती है और हमारे नजर में हर धर्म का अपना महत्व है। किसी भी धर्म पर टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं, जनता सब देख रही है, और आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका जवाब धर्म विरोधियों को देगी।








