♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: वंचित वर्गो को मुख्‍य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की चल रही है अनेक योजना- भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय**

GRNews Network & Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर! विकास खण्ड रेवतीपुर सभागार में व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। उन्होने कहा कि आज हम सभी के लिए यह गौरव का विषय है कि केंद्र सरकार के सफल, जनोन्मुखी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अवसर केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाने का ही नहीं, बल्कि जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का भी है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। देश में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के घर-घर तक पहुंचाया गया है। जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाओं ने जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। जनपद में भी इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन सतत प्रयासरत है। इस अभियान के दौरान आयोजित प्रदर्शनी, जनचौपाल, जागरूकता कार्यक्रम एवं लाभार्थी संवाद एवं व्याख्यान संवाद के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। मैं सभी जनपदवासियों से अपील करता हूं कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। जनभागीदारी ही सुशासन की सबसे बड़ी शक्ति है और विकास की आधारशिला भी। आइए, हम सभी सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की भावना को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां हमें प्रेरणा देती हैं कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रेवतीपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र हिंदू स्नाकोत्तर महाविद्यालय, जमानिया, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, सी0डी0पी0ओ, पार्टी के कार्यकता एवं स्वमं सहायता समूह की महिलाए के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]