♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

करीमुद्दीनपुर की महिला आरक्षि कंचन गौड द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान में महिलाओं को आपातकालीन नंबरों द्वारा मुख्य मंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार*किया गया*

GRNews network  editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 21 अक्टूबर, 2025 (सू.वि) -मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र करीमुद्दीनपुर के महिला आरक्षी कंचन गोड द्वारा महिलाओं को आपातकालीन नम्बरो द्वारा मा0 मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनआों का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया गया। इसी क्रम में थाना भॉवरकोल, नन्दगंज, सादात शादियाबाद, ग्राम साथीपुर थाना नोनहरा, थाना मोहम्मदाबाद, बिरनो, दुल्लहपुर, थाना खानपुर, दिलदारनगर, के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं, सरकारी विद्यालयो, गैर सरकारी विद्यालयांे, प्राइवेट विद्यालायों, अस्पतालो, सा0 स्वास्थ्य क्रेन्दो में पहुचकर कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1076, 108) की जानकारी प्रदान की गई। मिशन शक्ति केंद्र थाना शादियाबाद व बिरनो में महिलाओं की शिकायत सुनी गई व प्रशासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर  1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन , 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति केन्द्र टीम थाना दुल्लपुर द्वारा ग्राम देवा में पहुचकर शिकायत पेटिका के बारे में जानकारी दी गयी तथा टीम मुहम्मदाबाद, नोनहरा के ग्राम साथीपुर में  एवं  भॉवरकोल एम्बुलेंस की जानकारी दी गयी, शादियाबाद द्वारा शादियाबाद मार्केट में महिलाओं को प्रशासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियों हेतु शिक्षिकाओं, बालिकाओं और अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
……………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]