
*नीरज गौड सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाज़ीपुर ने किया राजकीय संप्रेषण गृह (, किशोर) का निरीक्षण ,मीनू के अनुसार दिया भोजन देने का निर्देश।

GRNews Network Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 27 मई, 2026 (सू0वि0) – माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 25.02.2026 को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण नीरज गोंड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका दिनांक 27.05.2026 के अनुसार किशोर उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि कराने एवं शिक्षा के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
………………………………..






