यश भारती प्रो. स्व. सत्य मित्र दुबे जी का अस्ति कलश लेकर 22 सितंबर को*सांयकाल पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पहुचेंगे गाजीपुर…*

गाजीपुर। प्रख्यात समाजसेवी और यश भारती अलंकृत स्व. प्रो. सत्य मित्र दुबे जी जो गाजीपुर सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक श्री अमिताभ अनिल दुबे जी के चाचा जी थे, उनका रविवार की रात्रि नोएडा में निधन हो गया था, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार वहीं करने के बाद उनका अस्थि कलश लेकर पूर्व विधायक और उनके भतीजे अमिताभ अनिल दुबे व परिजन कल दिनांक 22 सितंबर को सायं 4:00 बजे अपने ददरीघाट, गाजीपुर स्थित आवास पर पहुचेंगे । अतः आप सभी सभ्रांत नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त अवसर पर पहुंच कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दें और अपनी सारगर्भित उपस्थित सुनिश्चित करें।
ज्ञातव्य हो कि अमिताभ अनिल दुबे जी के चाचा स्व. प्रोफेसर सत्य मित्र दुबे जी, समाज शास्त्री होने के साथ साथ, संपादकीय क्षेत्र से भी जुड़े रहे और वे असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति रहे, यश भारती पुरस्कार एवं गाजीपुर गौरव से सम्मानित प्रोफेसर सत्यमित्र दुबे का गाजीपुर से खास लगाव रहा है वो यहीं ब्राह्मणपुरा के मूल निवासी थे।
प्राप्त सूचना के अनुसार उनका अस्थि कलश लेकर पूर्व विधायक श्री अमिताभ अनिल दुबे, स्वर्गीय चाचा की दो पुत्रियां अदिति दुबे एवम् स्मिता दुबे एवं परिजन कल सायं 4:00 बजे अपने पैतृक आवास ददरी घाट पर पहुंचेंगे, आप सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि गाजीपुर गौरव के अस्थि कलश पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने अवश्य पधारें।







