
ऑन लाइन दवा बिक्री के खिलाफ मीरजापुर दवा व्यापारियों ने अभूतपूर्व बंदी की*

*GRNews Brodcast centre ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव*
मीरजापुर । समस्त दवा व्यापारी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपनी प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी एवं राष्ट्रीय संस्था एआईओसीडी के एक दिन के बंद के समर्थन में आज 20 मई को अपनी दुकान स्वतः बंद करके प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। व्यापारियों की मुख्य चिंता का विषय अवैध ई फार्मेसी और उससे जन स्वास्थ्य के खतरा तथा शोषणकारी मूल्य है व्यापारियों ने मांग किया की आपातकालीन समय के नियमों का अब कोई औचित्य नहीं है। उसे वापस लिया जाए सीएसआर 220 Eआई सीएसआर 817E को तत्काल वापस लिया जाए ।उनकी यह भी मांग थी कि कॉरपोरेट सेक्टर को विशेष छूट डीप डिस्काउंटिंग दी जा रही है उस पर रोक लगाया जाए। आज सुबह 9 बजे सभी दवा व्यापारी अपनी दुकान स्वेच्छा से बंद करके घंटाघर मैदान में एकत्रित हुए। वहां से एक मोटरसाइकिल की जुलूस में हुए पूरे शहर में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्वक जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। रास्ते में सारी दवा की दुकान बंद थी । प्रदर्शन करते हुए आने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने सभी विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे प्रधानमंत्री तक भेजी जा रही है।इस बंदी को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उप्र.मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन तथा कुछ फार्मेसी संगठनों का भी सहयोग रहा ।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी , महामंत्री पंकज केशरी,सचिव संजय कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष रणजीत मौर्य, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार ,संगठन मंत्री जयप्रकाश सेठ उपसचिव बीपी सिंह कार्यकारी सदस्य रितेश गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी , फार्मासिस्ट नेता अखिलेश मिश्र, चंद्रेश शुक्ला, प्रदीप साहनी,दीनदयाल गुप्ता,अंकित दुबे, उमा बरनवाल ,दिलीप सिंह गहरवार , अमित श्रीवास्तव , राहुल बरनवाल ,शीतला प्रसाद जायसवाल राजेश यादव, आनंद गुप्ता, महेश गुप्ता, चंदन यादव , संजय मौर्य शिवम जायसवाल,राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा सहित भारी संख्या में दवा व्यापारी उपस्थित रहे।








