
विरासत में मिले गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए आगे आए नौजवान –अरूण कुमार श्रीवास्तव**

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर 14सितम्बर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर की मासिक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उन्हीं के चन्दन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई।
इस बैठक में दिनांक 23अक्टूबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुजनोत्सव के अवसर पर निकलने वाली उनकी शोभायात्रा की तैयारी, संगठन को मजबूत और विस्तार देने के साथ साथ इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया गया।
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने कहा यह मनोनयन पत्र सम्मान के साथ आपको अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए संगठन के कामों को पूरी तन्मयता से पूरा करना होगा तभी संगठन और आपकी स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और एक करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के सभी पदाधिकारियों को सांगठनिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु तन मन धन से जुट जायें। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से आरंभ होकर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर दर्शनोपरांत नई सड़क अफीम फैक्ट्री पर जाकर सम्पन्न होगी।
उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हम सबको अपने गौरवशाली इतिहास को याद कर विरासत में मिलें समृद्धशाली अतीत को अक्षुण्ण रखते हुए अपने वर्तमान को और स्वर्णिम बनाने की जरूरत है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में मजबूत दखल देने की अपील करते हुए नौजवानों से कहा कि समाज का कोढ़ बनी दहेज जैसी कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ आपको आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथों में हैं, बिना सत्ता के भागीदारी के समाज के विकास की कल्पना बेकार साबित होगी। उन्होंने कहा कि संगठित होने में ही हम सबकी भलाई है।
बैठक के अंत में महासभा के संरक्षक हरिश्चंद्र गौड़ की पत्नी अरूणा गौड़ और विधान परिषद सदस्य माननीय आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव के बड़े भाई मुन्ना लाल श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
इस बैठक में मुख्य रूप से पियूष कुमार श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, मनीष श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजन,कमल श्रीवास्तव एड. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, विपिन बिहारी श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा, सुधांशु,हर्ष, प्रियांशु, आर्यन, मेघा आदि मौजूद थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।







