♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के एमडी उपेंद्र राय के माताजी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

G R News

गाजीपुर। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की माताजी स्वर्गीय राधिका देवी की आज आठवीं पुण्यतिथि है. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की दिवंगत माताजी को गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रार्थना सभा में उपेंद्र राय ने अपनी दिवंगत माताजी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु सहित सूबे की कई जानी-मानी हस्तियां और जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उन्होंने भी स्वर्गीय राधिका देवी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया। अपनी दिवंगत माताजी को याद करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने दिल को छू लेने वाले भाव व्यक्त किए. उन्होंने कहा, “मां की पुण्यतिथि पर मां का याद आना स्वाभाविक है. मां की मौजूदगी की कमी जीवनभर महसूस होगी. मां की ममता के बिखरे टुकड़े जब भी नजर आए, उसे जोड़कर उस कमी को कम करने का प्रयास रहता था. पर चाहतों और उम्मीदों के उन्माद से वह टुकड़े बिखर ही जाते हैं। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय जी के पिता नंदकिशोर राय, चाचा अवध किशोर राय,बड़े भाई डॉ निरंजन राय, भाई राजेश राय भाई राकेश राय भाई नरेंद्र राय परिवार के सभी सदस्य और तमाम आए हुए अतिथियों और गण में जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]