♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत देश को आदर्श देश बनाने के लिए हमें खुद आदर्श व्यक्ति बनना पड़ेगा —डॉक्टर मोहन भागवत

“गाजीपुर। भारत देश को आदर्श देश बनाने के लिए हमें खुद आदर्श व्यक्ति बनना पड़ेगा। तभी एक आदर्श देश बन सकता है। हम अपना हित बलिदान कर देश का हित सोचेंगे तब जाकर देश बड़ा बनेगा। उपरोक्त बातें सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. मोहनराव भागवत जी ने शिव संकल्प संवाद को संबोधित करते हुए कहा।
सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर अपने प्रवास के दौरान सभा को संबोधित करते हुए डॉ भागवत ने कहा कि भारत माता प्रत्यक्ष चिन्मई जगदंबा हैं। हमने कभी अपने योग, ज्ञान ध्यान का पेटेंट नहीं कराया। दुनिया को वह सारी सुविधाएं हमने निःशुल्क दी हैं जिससे विश्व को सुख प्राप्त हो सके। हम दुनिया के सुख के दाता बनें। त्वदीय वस्तु गोविंदम का भाव लेकर समभाव के लिए सामाजिक समरसता के लिए काम किया। अनुसंधान से सत्य व संसाधन का विकास हुआ। व्यक्ति को संतुष्टि के बाद बैराग व बैराग के बाद भगवान की प्राप्ति होती है। अध्यात्म जीवन जीना सिखाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शील व धैर्य काफी बड़ी भूमिका निभाते हैं। धैर्य न होने के चलते समुद्र मंथन में असुरों ने मदिरापान किया। वही देवताओं ने धैर्य का पालन किया जिन्हें अमृत की प्राप्ति हुई।
उन्होंने कहा कि एकांत सुदूर में स्थित यह सिद्धपीठ ध्यान साधना का केन्द्र है। यहां परोपकार के कार्य होते हैं। मठ मंदिरों के समृद्ध रहने से ही हमारा वैभव बढ़ता है। मैं सिद्धपीठ को प्रणाम करता हूं, जहां इस तरह के कार्य संचालित होते हैं। अपना देश साक्षात भारत माता का मंदिर है। शिव की आराधना से ही जगदंबा की शक्ति प्राप्त हो जाती है। माता-पिता के साथ कोई संकोच नहीं करना चाहिए उनसे अपनी सभी बात साझा करना चाहिए।
सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत का स्वागत करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने कहाकि राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका

“निभाने वाले संगठन के मुखिया किसी संत से कम नहीं हैं। आपके यहां आगमन से सिद्धपीठ अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है।

संघ प्रमुख के हाथों इनको किया गया सम्मानित

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जैनुल बसर, महावीर चक्र विजेता स्व. रामउग्रह पांडेय की पुत्री सुनीता पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी स्व. जीतन पांडेय के पुत्र मिश्री पांडेय, अलगू यादव के परिवार से रामप्रसाद यादव, शहीद संजय यादव की पत्नी राधिका यादव, अष्टशहीद वशिष्ठ राय के पौत्र अंकुर राय, जिले में लावरिस शवों की अंत्येष्टि करने वाले वीरेन्द्र सिंह, पर्यावरणविद रणधीर यादव, शैक्षणिक कार्य करने वाली उषा बनवासी शामिल रहीं। उधर शहीद सेवा सम्मान समिति की तरफ से श्रीराम जायसवाल ने संघ प्रमुख को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संचालन डॉ संतोष यादव “ब्लाक प्रमुख” ने किया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]