
यात्रियों को स्टेशन पर पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर ठंडा शुद्ध पानी

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : अब रेल यात्रियों को पांच रुपये में ही ठंडा एक लीटर पानी स्टेशन पर मिलेगा।इसके लिए रेलवे ने स्टेशन के अप प्लेटफार्म पर एक वाटर वेंडिंग मशीन लगाया है।अभी तक यात्रियों को एक लीटर के लिए 15 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।स्टेशन पर दूसरा वाटर वेंडिंग मशीन लगा है।गुरुवार को शाम मशीन का उद्घाटन भी हुआ।
गर्मी के दिनों में ट्रेन पकड़ने के लिए पकेटफार्म पर आने वाले रेल यात्रियों को शुद्ध आरओ का पानी मिले इसके लिए स्टेशन के अप प्लेटफार्म पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाया गया है।इससे पूर्व में प्लेटफार्म एक पर भी वाटर वेंडिंग मशीन लगाया गया है।ठेकेदार कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को अब पांच रुपये में ठंडा शुद्ध पेयजल मिलेगा।क्योंकि गर्मी के दिन में यात्रीयों को प्लेटफार्म के वाटर बूथ से गर्म पानी मिलता था।ठंडा पानी के लिए 15 रुपया खर्च करना पड़ता था।लेकिन अब वाटर वेंडिंग मशीन लगने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
j






