♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह में प्राचार्य, प्रबंधक समेत 13 मुन्ना भाई पुलिस के हत्थे चढ़े

रिपोर्ट- वसीम रज़ा दिनांक 21/02/2023
◆ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह में प्राचार्य, प्रबंधक व फर्जी परीक्षार्थी समेत 13 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल निर्देशन में दिनांक 20.02.2023 को मुखबीर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय , सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी व थानाध्यक्ष दुल्लहपुर की संयुक्त टीम द्वारा नकल कराने वाले गिरोह के प्राचार्य ,प्रबंधक व फर्जी परीक्षार्थी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर 13 को गिरफ्तार किया गया, 1 फरार, सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाने में मुकदमा अपराध संख्या 032/23 अंतर्गत धारा 419/420/467/468/471/120B भा0द0वी0 व 3/4/7/10 उ0 प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 तथा 35/42 आधार कार्ड (वित्तीय और अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) अधिनियम 2016, थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1-ओंमकार नाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय हनुमान सिंह ग्राम सरसेना थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उत्तर प्रदेश।
2-सुनील सिंह पिता स्वर्गीय महेश प्रताप सिंह रेहटीमालीपुर थाना दुल्लापुर जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश।
3-अजीत प्रताप सिंह पुत्र महेश प्रताप सिंह ,रेहटीमालीपुर थाना दुल्लापुर जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश।
4-नमिता पांडे पुत्री भवानी प्रसाद पाण्डेय पता मुजहनी महाराजगंज तराई बलरामपुर उत्तर प्रदेश।
5-मगन पाण्डेय पुत्र भवानी प्रसाद पांडेपता मुजहनी महाराजगंज तराई बलरामपुर उत्तर प्रदेश।
6-कंचन तिवारी पुत्री हरी नाथ तिवारी, पता देवीपाटन तुलसीपुर बलरामपुर उत्तर प्रदेश।
7-जयंती सोनी पुत्री गोविंद सोनी देवीपाटन तुलसीपुर बलरामपुर उत्तर प्रदेश।
8-विजय पाल सिंह पुत्र दिवाकर सिंह तेलियाडीह,गोल्हौरा सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश।
9-प्रांजल सिंह पुत्री हरिप्रसाद सिंह पता खदेवरा रुधौली जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश।
10-ऋषभ सिंह पुत्र महेंद्र सिंह पता खदेवरा रुधौली जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश।
11-सौरभ कुमार पुत्र सुरेंद्र राम देवकली चिरैयाकोट मऊ उत्तर प्रदेश।
12-बृजेश कुमार मोहित राम पता नसीरुद्दीनपुर चिरैयाकोट जनपद मऊ उत्तर प्रदेश।

13-रोशन गुप्ता पुत्र मुन्ना प्रसाद गुप्ता पता रेवरीया दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश।
14- रहमान यादव प्रधानाचार्य डीएसवाई इण्टर कॉलेज (फरार है)।
*बरामदगी-*
हाईस्कूल इण्टरमीडिएट का 43 अदद प्रवेश पत्र,29 अदद आधार कार्ड,03 अदद फीस रजिस्टर (अटेंडेंस व फीस रजिस्टर), व कक्षा 9, 10, 11, 12 का नामनल फार्म 15 अदद प्रश्नपत्र, 01 अदद मानीटर, 01 अदद सीपीयू, 01 अदद प्रिंटर व गिरफ्तारी 13 नफर अभियुक्त।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1- स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम।
2- थानाध्यक्ष दुल्लहपुर प्रवीण यादव मय टीम।
3- सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी मय टीम।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]