
डालिम्स सनबीम स्कूल में समूह ‘डी’ कर्मचारियों का सम्मान फ़ोटो : डालिम्स सनबीम स्कूल में श्रमिको के वेश भूषा में छात्र।

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : विश्व श्रम दिवस पर रक्सहां गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में गुरुवार को समूह ‘डी’ कर्मचारियों का सम्मान
समारोह का आयोजन किया गया।वही विद्यालयों के छात्रों ने श्रमिको के अलग अलग वेश भूषा में नजर आये।विद्यालय के चेयरमैन शाकिब शव्वीर खान द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभकामनाएं एवं विद्यालय की प्रगति में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय के समूह ‘डी’ कर्मचारियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक औरंगजेब खान ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय के समूह ‘डी’ कर्मचारी विद्यालय की व्यवस्था, स्वच्छता एवं दैनिक संचालन को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को विश्व श्रम दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका परिश्रम और जिम्मेदारी विद्यालय की प्रगति का आधार है। उन्होंने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।








