♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिर्जापुर:दबंगों ने थाने में घुसकर दरोगा व सिपाही पर किया हमला, पांच गिरफ्तार*। **मामले की जांच*कर दोषियों पर होगी कार्यवाही =ASP नितेश सिंह**

*अमित श्रीवास्तव ,जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर GRNews Network Brodcast center*
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल के पास ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां ई-रिक्शा पक्ष वालों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस पर ई-रिक्शा पक्ष वालों को भगाने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने मारपीट की। दरोगा व सिपाही पर हमला कर दिया। बुधवार की रात साढ़े 10 बजे मंडलीय अस्पताल के पास ई-रिक्शा चालक ने किसी को टक्कर मार दिया। जिसके बाद उन लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। अस्पताल चौकी पुलिस पिटाई करने वालों को चौकी के अंदर लेकर आई तब तक ई-रिक्शा पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। उन लोगों ने पिटाई करने वालों पर पुलिस के सामने हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि पुलिस ने पिटाई करने वाले ई-रिक्शा चालक पक्ष को भगा दिया। पुलिस की उनसे कहासुनी होने लगी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हाथ चला दिया। जिसमें दरोगा व सिपाही से हाथापाई किया गया। सूचना मिलने के बाद आसपास के पुलिस चौकी से फोर्स पहुंची। पिटाई में हेड कांस्टेबल कमलेश पासवान का सिर फट गया। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि 50 लोग चौकी में घुसकर मारपीट किए। वर्दी फाड़ दिए। सिपाही को पीटा, जिसमे उसका सिर फट गया। हमलावरों में किसी ने पिस्टल भी लिया था। धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची फोर्स ने मामले को संभाला। मौके पर सीओ सिटी विवेक जावला पहुंचे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]