♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी ने रिटायर्ड कर्मचारियो को किया समापक धनराशि का भुगतान* *

*GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी! मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन की अध्यक्षता एवं मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 31 जूलाई, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 29 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे । इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सब रेलवे के अभिन्न अंग हैं,आप सबके परिश्रम एवं योगदान की बदौलत भारतीय रेल आज नई ऊँचाइयों को छू रही है । आप लोग भारतीय रेल में होने वाले तकनीकी विकास के साथ सामंजस्य बैठा के यहाँ तक का सफर कुशलतापूर्वक पूरा किया है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं । सेवानिवृत्ती एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो भी रेल सेवा में आया है वह अपना समय पूरा होने पर सेवानिवृत्त होगा, हम सब इससे अलग नहीं हो सकते हैं । सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे । उन्होंने कहा कि न रेलवे आप को भूलेगी न आप रेलवे को भूलेगें। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निर्वृत होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ समय देवें और अपने सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों की प्रति पूर्ति करें । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जाता है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव होता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान,पीपीओ एवं मेडिकल कार्ड प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।इसके पूर्व मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पी.पी.ओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।31 जूलाई, 2025 को सेवानिवृत्त होने कर्मचारियों में सर्व संकटा प्रसाद/ सी.से.ईजी/वाराणसी,सुभाष पाण्डेय/ मुख्य कार्यालय अधीक्षक /मंरेप्र (कार्मिक), सुशील कान्त सिंह/निजी सचिव / वाराणसी, लोलारख सिंह/कार्यालय अधीक्षक(वाणिज्य),विष्णु दत्त शर्मा/वा.अधीक्षक/भटनी,राजेश कुमार उपाध्याय/मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज,शिव मंगल यादव/उपटिकट निरीक्षक/वाराणसी, मुमताज अहमद/उपटिकट निरीक्षक/वाराणसी, अवधेश कुमार/वा, अधीक्षक/मऊ, वीरेन्द्र विक्रम प्रसाद/प्रगालि/बलिया, नावेद अख्तर/कांटावाला/झूंसी, धनपति देवी/कांटावाला/भटनी, अनिल कुमार मिश्रा /स्टेशन अधीक्षक/मांझी, राम सनेही राम/डी सहायक/छपरा, रुकमिना देवी/तकनीशियन/सीवान, राजू /वरि, तकनी/भटनी, जगत प्रसाद/वरि तकनीशियन/छपरा, राजीव कुमार/टीसीएम/गोरखपुर, अर्चना चौधरी/टी.सी, एम/गोरखपुर, अशोक कुमार सिंह/एम.सी.एम/निर्माण/वाराणसी, आयशा खातून /सफाई वाला/मु. स्वास्थ्य निरीक्षक/वाराणसी, खुर्शीद अहमद खां/सी.से.इंजी/ड्रांइंग/वाराणसी, अरविन्द कुमार सिंह/सी.से.इंजी/कार्य/वाराणसी, राम नक्षत्र यादव/ट्रैकमैन/भटनी, दीनबन्धू/ट्रैकमैन /भटनी, मुन्ना/ ट्रैकमैन /भटनी, बूधा देवी/खलासी/वाराणसी, पतिराम/ ट्रैकमैन /माधोसिंह प्रेम प्रकाश ट्रैकमैन /बनारस आदि कर्मचारी शामिल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]