
पीएम ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, जनसमूह का त्रिशूल लहराकर किया अभिवादन

*GRnews Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतिम दिन बाबा विश्वानाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बरेका गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर के 14 किलोमीटर के ऐतिहासिक रोड शो में जगह-जगह जनता ने पीएम मोदी का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया।
विश्वनाथ मंदिर के द्वार पर बटुकों द्वारा मंत्रोंचार, शंखनाद और परिसर में डमरू के ध्वनियों से अभिनंदन किया गया। पीएम मोदी ने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का विधिवत अभिषेक किया। गर्भगृह से निकलने पर बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की। गर्भगृह के बाहर ही पीएम मोदी को त्रिशूल और डमरू भेंट किया गया। त्रिशूल लेकर पीएम ने उसे लहराकर अभिवादन किया।








