♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीवन पर्यन्त समाजवाद की डगर पर चलते रहे अवधेश बाबू –अरूण कुमार श्रीवास्तव*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 26अप्रैल को समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) के तत्वावधान में सजपा के प्रदेश महासचिव राम विजय यादव के चाड़ीपुर स्थित आवास पर पुर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा से पुर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह जी के अनन्य सहयोगी रहे राम विजय यादव, उमाकांत यादव,भरत यादव, तरूण प्रकाश सिंह, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव,और देवेन्द्र राय को उनके पौत्र अभिनव सिंह और कार्यक्रम के संयोजक अभिनव सिंह और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें कर्मयोगी बताते हुए कहा कि वह साहस और सत्य के पर्याय थे। नैतिकता और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनकी सरलता और सादगी के सभी लोग कायल थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में ठिकेदार, माफिया और दलाल प्रवृत्ति के लोगों को कभी भी इर्द-गिर्द फटकने नहीं दिया। वह पूरे जीवन पैदल और साइकिल से चलकर अपना राजनीतिक सफर पूरा किया। वह आजीवन समाजवाद की डगर पर चलते रहे और पुंजीवाद की जमकर मुखालफत किया।पुर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के अनन्य सहयोगी रहे और अंत तक उनका साथ नहीं छोड़ा। सत्ता और पद के लिए वह कभी लालायित नहीं रहे। उन्होंने हमेशा उसूलों और सिद्धान्तों की राजनीति की । उन्होंने पद के लिए कभी भी अपने उसूलों और सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा गरीबों और पिछड़ों की राजनीति किया , सदैव उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्हें जब भी मौका मिला उनके लिए खुलकर कलम चलाई। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि मनाने का मकसद केवल उन्हें स्मरण करना ही नहीं बल्कि उनके विचारों और सिद्धान्तों को आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भरत यादव, उमाकांत यादव, तरूण कुमार सिंह,जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, देवेन्द्र राय,विजय बहादुर यादव, फौजदारी राम,रामसेवक प्रजापति, मुंशी यादव,बादल राम, अमित राम,दीपक राम,आकाश यादव आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राम विजय यादव और इस कार्यक्रम का संचालन अभिनव सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]