
*महिला समस्याओं की त्वरित कार्रवाई हेतु एपीडीसी क्राइम नम्रिता श्रीवास्तव ने थाना चौबेपुर ,लोहता ,चोलापुर के बीट प्रभारियो संग की बैठक, में अपने अपने क्षेत्र में चौपाल लगाकर बालिकाओं महिलाओं के सम्मान स्वावलंबन हेतु जागरूक करने का दिया निर्देश* *

*GRNews Network & Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नमृता श्रीवास्तव द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक महिला सम्मान सुरक्षा एवं महिला संबंधित समस्याओं की त्वरित कार्रवाई के दृष्टि गत महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए गत मंगलवार को थाना चौबेपुर ,चोलापुर ,लोहता कमिश्नरेट वाराणसी के बीट प्रभारियो के साथ बैठक आयोजित कर महिला बीट कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल लगाकर बालिकाओं महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला बीट पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर महिलाओं बालिकाओं को जागरुक करने तथा उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किए जाने के साथ साथ अपने अपने
थाना क्षेत्र के महिला अपराध से संबंधित पीड़ित महिलाओं की सूची तैयार कर उनकी काउंसलिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया







