♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ डीएम ने किया परिचयात्मक बैठक*

*GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 22 अप्रैल, 2026 : नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में समस्त अधिकारियों का एक-एक कर परिचय जाना तथा उनसे मुखातिब होते हुए कहा कि शासन की नीतियों एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना तथा आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों का जिम्मेदारीपूर्ण रवैया एवं सहयोग अपेक्षित है। उन्होने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीयों को निर्देश दिया कि विकास कार्य एवं निर्माण कार्यो की प्रगति में कोई भी समस्या होती है तो उसे जिलाधिकारी को अवगत करायें। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया की गौशालयों पर हरा चारा, पानी तथा लू से बचाव की उचित व्यवस्था कर ली जाय एवं मृतक पशुओं को समय से डिस्पोज किया जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]