♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर शहर के मियां पुरा में तीन मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग ,फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाली स्थिति आग लगने की परिस्थितियों की जांच प्रारंभ **

*गाजीपुर रिपोर्टर वेब न्यूज़ ब्रॉडकास्ट सेंटर*एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

*गाजीपुर में शहर के मियांपुरा मोहल्ले में रविवार को एक तीन मंजिले मकान में भयंकर आग लग गई। थोड़ी ही देर में इमारत धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही, नगर पालिका का वॉटर टैंकर भी मौके पर बुलाया गया।

शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मियांपुरा मोहल्ले में शुभम और राहुल का यह तीन मंजिला मकान स्थित है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

मकान से उठती आग और धुएं की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]