
दिलदारनगर बाजार चूड़ी वाली मे 35वर्षीय अंकित मिश्रा भयानक आग मे जलकर दर्दनाक मौत लाखों की संपत्ति जलकर राख*।

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava गाजीपुर। दिलदारनगर बाजार की चूड़ी वाली गली में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक मेडिकल स्टोर स्वामी 35 वर्षीय फार्मासिस्ट अंकित मिश्रा की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपे ट में ले लिया और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना दिलदारनगर बाजार के इंदिरा नगर स्थित चूड़ी गली की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे मकान के पीछे बने टीनशेड में अचानक आग लग गई। तेज हवा और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर में फैल गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। आसपास के घरों से समरसेबल पंप के जरिए पानी डालकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अंकित मिश्रा उस समय दुकान के अंदर बने गोदाम के बाथरूम में थे। आग फैलने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह आरंगी गांव के निवासी थे और किराए के मकान में मेडिकल स्टोर चलाते थे।
परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग के कारणों की जांच जारी है।

















