♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

-मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मासिक बैठक संपन्न**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 08 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें  सच्चिदानन्द तिवारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा,  उपासना रानी वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,  राजदेव कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) गाजीपुर समस्त अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) ,जीएमआर प्रतिनिधि पीयूष कुमार एवं परियोजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।
परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत विभाग के अन्तर्गत मीटर कान्फ्रीग्रेशन हेतु कुल 48 प्रकरण, बिल रिवीजन/बिल नाट जेनरेटेड / एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट न होने वाले कुल 35 प्रकरण एवं मीटर इंस्टालेशन / पोस्ट नहीं होने से सम्बन्धित कुल 08 प्रकरण लम्बित है एवं बैंको के स्तर पर डिस्बर्समेन्ट / आंशिक डिस्बर्समेन्ट हेतु विभिन्न बैंकों के स्तर पर कुल 878 प्रकरण लम्बित हैं, इनमें एस०बी०आई० के 381 एवं यूबीआई के कुल-280 प्रकरण लम्बित हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्युत विभाग एवं बैंक स्तर में लम्बित योजनान्तर्गत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाय। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को निरन्तर अनुश्रवण कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 81 प्रकरण वेण्डर्स के स्तर पर लम्बित हैं, जिनमें बैंक द्वारा ऋण भुगतान कर दिया गया है तथा वेण्डर्स द्वारा इंस्टालेशन पेडिंग है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऐसे समस्त प्रकरणों का सम्बन्धित वेण्डरों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह (07 दिवस) के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को दिये गए।
……………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]