
विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव श्री अर्चना ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण की बंदियों से बात

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 04 अप्रैल, 2026 (सू0वि0) – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपालन में आज दिनांक 04.04.2026 को जिला कारागार, गाजीपुर का श्रीमती अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा औचक निरीक्षण एवं Redressing the grievances of under trial prisoners विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव द्वारा बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील व अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
कारागार द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 518 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 452 पुरूष, 24 महिला व 42 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-चना व चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी-आलू पत्ता गोभी की सब्जी। सायं का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी-आलू, पालक की सब्जी।
सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होने बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल एवं रतनजी श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह व दीपक राय लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, गाजीपुर उपस्थित रहे।
















