♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर मां भद्र काली का पूजन एवं भंडारा*।

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

वाराणसी। हरिश्चंद्र घाट पर सामाजिक,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी द्वारा चैत्र नवरात्र के दशमी तिथी पर हरिश्चंद्र घाट पर आयोजित माँ भद्र काली की प्रत्यक्ष शक्ति पूजन, 1100 कन्याओं व महिलाओं का मातृ पूजन एवं अखंड भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रख्यात भजन कलाकारों नेँ अपनी भक्तिमय भजनों उपस्थित लोगों को आनंदित किया। वर्षारंभ के अवसर पर दस महाविद्याओं का दस दिवसीय अनुष्ठान विश्व में आई हुई विभीषिका की शांति के लिए एवं युद्ध की देवी आदि शक्ति उग्र माँ काली के मृणमयी प्रतिमा की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं द्वारा माँ त्रिपुर भैरवी का सहस्त्रार्चन किया गया।
इस अवसर पर अघोर पीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर “कपाली बाबा” एवं 11 वैदिक विद्वानों द्वारा पूरे विधि विधान पूर्वक संपन्न किया गया। इसके बाद अघोर परम्परा अनुसार लगभग 1100 कन्याओं व महिलाओं का पूजन कर उन्हें श्रृंगार सामग्रियों से सम्मानित किया गया। कपाली बाबा ने कहा कि यह एक पवित्र आयोजन है। अघोर पीठ द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 6 बच्चों का निःशुल्क शिक्षा प्रदान कराई जाएगी। अंत में कपाली बाबा ने सभी भक्तगणों को सुचारू व्यवस्था व दायित्व निर्वहन के लिए सभी का आभार प्रकट किया तथा श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]