♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

_*दैनिक देश पथ ने किया साहित्यकारों का सम्मान

GRNews Network & Brodcast centre* Mirzapur Buro Chief Amit Srivastava
विंध्याचल। विंध्याचल के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सभागार में आयोजित शिक्षाविद ,स्वनामधन्य साहित्यकार डॉ.क्षमा शंकर पांडेय की पुण्य तिथि पर लोक संस्कृति और डॉ. क्षमा शंकर पांडेय का साहित्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में दैनिक देश पथ लखनऊ द्वारा लोक साहित्य ,लोक संस्कृति,लोकगायन ,लोक कला के संरक्षण ,संवर्धन हेतु निष्काम भाव से समर्पित पी.जी. कालेज गाजीपुर के विद्वान प्रवक्ता ,सादगी के प्रेरक प्रतीक डॉ राम नारायण तिवारी ,डॉ. क्षमा शंकर पांडेय के साहित्य के संरक्षण ,संवर्धन,उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने हेतु समर्पित भाव से उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष सारस्वत यज्ञ का आयोजन करने वाले आरूणि की शिष्य परंपरा के संवाहक,कई साहित्यिक कृतियों के लेखक डॉ भुवनेश्वर द्विवेदी ,ऱाष्ट्रीय ,अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक मंचों ,संगोष्ठियों की अग्रगण्य प्रतिभागी , कानपुर क़ी विदुषी शिक्षिका ,साहित्य साधिका वत्सला सिंह अक्स को सम्मानित किया गया। दैनिक देश पथ के सलाहकार संपादक राजीव कुमार ओझा ने दैनिक देश पथ परिवार की तरफ से पी.जी. कालेज गाजीपुर के विद्वान प्रवक्ता डॉ राम नारायण तिवारी को शिवोहम पटका एवं लोक साहित्य मनीषी सम्मान पत्र ,डॉ भुवनेश्वर द्विवेदी को उनकी निष्काम,अनुपमेय गुरुभक्ति के लिए शिवोहम पटका एवं हिंदी साहित्य आरुणि सम्मान पत्र ,ऱाष्ट्रीय ,अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक मंचों ,संगोष्ठियों की प्रतिभागी कानपुर क़ी विदुषी शिक्षिका ,साहित्य साधिका वत्सला सिंह अक्स को उनकी साहित्यिक रचनाधर्मिता के लिए शिवोहम पटका एवं श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान पत्र सादर भेंट कर सम्मानित किया सम्मानित किया।
उक्त राष्ट्रीय संगोष्ठी का सरस, सफल संचालन मूर्धन्य साहित्यकार राजेंद्र तिवारी लल्लू ने किया।
कानपुर से सारस्वत साहित्य यात्रा पर विंध्याचल आई विदुषी साहित्यकार वत्सला सिंह अक्स ने जिला न्यायाधीश मिर्जापुर श्री अरविन्द कुमार मिश्रा ,जिला अभिभाषक संघ मिर्जापुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण मोहन त्रिपाठी ,पी.जी. कालेज गाजीपुर के प्रवक्ता डॉ राम नारायण तिवारी,यू.एस.ए. के संगीत शास्त्री डॉ.माईकल टी.ब्लोनेक को अपना सद्यः प्रकाशित काव्य संकलन मेरा चाँद आसमां में भेंट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]