♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जमानिया विधानसभा हमेशा राजनेताओं के उपेक्षा का शिकार* डॉ जनक कुशवाहा

*जमानिया विधानसभा हमेशा राजनेताओं के उपेक्षा का शिकार* डॉ जनक कुशवाहा
*कांग्रेस में युवाओं को नेतृत्व देने की गारंटी* सुनील राम
जमानिया: जमानिया विधानसभा के उमरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतिओ को कोसते हुए कहा कि भाजपा सदैव गरीबो को अपमानित करने का काम करती हैं कार्यक्रम के दौरान विजय कुशवाहा जब्बार शाह साबिर खान नसरुद्दीन शाह कमलेश मौर्य नईम शाह श्यामलाल विन्द विष्णु खरवार अशरफ खान मुमताज रानी सरताज ओमकार अरबाज शेख दीपक सिंह कांग्रेस का दामन थामा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा जमानिया विधानसभा सदैव राज नेताओं के उपेक्षा का शिकार रहा है राजनेता केवल अपना विकास करके जनता को धोखा देने का काम किया है केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन विरोधी नीति को संचालित करने का काम करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील राम ने कहा कि युवाओं का तेजी के साथ कांग्रेस की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है और युवाओं को कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व मिलने की गारंटी है कांग्रेस में नेतृत्व करते हुए युवा अपने भविष्य के साथ-साथ शुद्ध एवं स्पष्ट राजनीति का संदेश देने का काम करेगे भारतीय जनता पार्टी को जनता नकार रही है क्योंकि पूरी पार्टी जुमले पर आधारित है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएन सिंह कुशवाहाने कहा कि मोदी जी देश के छल किया है उन्होंने कहा था कि देश की प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपया आएंगे लेकिन ₹15 भी नहीं है महंगाई का जिक्र करते कहा कि जब ₹400 तो गैस सिलेंडर की कीमत थी तो स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर घूमती थी आज नहीं बोल रही हैं जब गैस सिलेंडर 1125 का बिक रहा है यह सरकार संविधान की हत्या पर तुली है यह भाजपा की सरकार हिंदू मुसलमान में बंटवारा करके सत्ता हासिल करना चाहती है किंतु ऐसा नहीं होगाआज नौजवान किसान मजदूर छात्र सभी आशा भरी दृष्टि से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं 1924 के चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है
हामिद अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत की जनता को आर्थिक गुलामी की तरफ धकेल दिया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम नारायण कुशवाहा कुंदन खरवार मनोज कुशवाहा सुधांशु तिवारी दिव्यांशु पांडे शशिकांत श्रीवास्तव शशि भूषण राय करुणा निधि राय विनोद सिंह श्याम नारायण कुशवाहा अरविंद कुशवाहा देवेंद्र सिंह इकराम खान रईस खान बाबू जफर अहमद रजनीकांत शर्मा संगीता राजभर गायत्री गुप्ता प्रमोद कुशवाहा सहित तमाम उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]