♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के क्रम में, पूर्ण कालिक सचिव के विधिक सेवा प्राधिकरण गाज़ीपुर श्रीमती अर्चना द्वारा जिला जेल का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन**

*GRNews network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava गाजीपुर 24 मार्च, 2026 (सू0वि0) – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार, गाजीपुर का श्रीमती अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा औचक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता एवं जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कारागार बंदियों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व सायं का भोजन के संबंध में जानकारी ली गयी।
सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु दवा की छिड़काव आदि के लिए निर्देशित किया गया।
…………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]