♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां व क्रियान्वयन को जन-जन तक पहुंचाएं ==सपना सिंह * *मंडल जखनिया भाजपा का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन*कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के बाद हुआ संपन्न**

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनिया। आदित्य मैरिज हॉल जखनिया में 21 मार्च से चल रहा भाजपा मंडल जखनिया प्रथम का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के बाद हुआ। समापन सत्र में सपना सिंह ने कहा की कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धि व क्रियान्वयन को जन-जन तक पहुंचाएं। देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितना कार्य विगत 11 वर्षों में हुआ है अब तक उतना कार्य आजादी के बाद विपक्ष के द्वारा की गई सरकारों में नहीं हुआ है। उन्होंने बताया प्रशिक्षण वर्ग भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और पार्टी की कार्यपद्धति समझाने का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मंडल स्तर तक 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। इस अभियान में “वैचारिक अधिष्ठान” और “संगठन की मजबूती” जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में और अधिक सजग बनाता है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जब विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी भाजपा की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा सम्मान करते हुए नटराज की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम व गर्वजीत सिंह, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह, मृदुला पांडेय ने भी संबोधित किया। एकदिवसीय कार्यक्रम में रहने, खाने, चाय, नाश्ता, पानी की पूरी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, राम रतन कुशवाहा, मंत्री नलनिश सिंह, उषा वनवासी, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता,प्रशांत सिंह, चंद्रभान राजभर, कैलाश नाथ, विनय सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, झुंन्ना सिंह, शैलू सिंह, अशोक चौहान, ओम प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़ व संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]