♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*दीप प्रज्वलन के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ हुआ, प्रशिक्षण महाभियांन का प्रथम दिन*। *भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को शक्तिशाली रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है* === *मुख्य वक्ता ,भानु प्रताप* *सिंह

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava जखनियां गाज़ीपुर।21मार्च। भाजपा मंडल जखनियां प्रथम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र व पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर हुवा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष ने बीजेपी का इतिहास एवं विकास पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। अनेको झंझावतों को झेलते हुवे भाजपा निरन्तर बढ़ती रही।आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। मुख्यातिथि सहित मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों का अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह, पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, दयाशंकर सिंह, लाल जी गोड़, अविनाश सिंह, रामदुलार राम, इंद्रदेव कुशवाहा, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, पीयूष सिंह, पंकज सिन्हा, धर्मेंद्र चौरसिया, रामरतन कुशवाहा, मृदुला पांडेय, ऊषा वनवासी, प्रशांत सिंह, दीपक गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, कैलाश वर्मा, नलनिश सिंह, कैलाश नाथ, शैलू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

ko

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]