♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाज़ीपुर,जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन हेतु जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न*।

GRNews Network & Brodcast centre  editor in chief Ved prakash Srivastava गाजीपुर 13 मार्च, 2026 (सू0वि0) – समितिजिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ‘‘निपुण भारत मिशन’’ के क्रियान्वयन हेतु जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम निपुण भारत मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया। विद्यालय में शिक्षकों द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका व शिक्षण अधिकत्म सामग्रियों का शत-प्रतिशत प्रयोग सुनिश्चित कराये जाने हेतु समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आगामी माह में होन वाली बैठक में समस्त ए0आर0पी0 को भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया। अकादमिक रिर्सोस पर्सन (ए0आर0पी0) के रिक्त पदो पर द्वितीय चरण में ए0आर0पी0 चयन के अन्तर्गत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने ब्लॉक से 05-05 शिक्षकों को ए0आर0पी0 पद पर आवेदन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ए0आर0पी0 चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने हेतु जिला समन्वयक प्रशिक्षण को निर्देशित किया गया। जर्जर विद्यालयों का आंकलन त्रिस्तरीय सदस्यीय समिति से जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जनपद स्तरीय टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।
…………………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]