♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महर्षि आरोग्य केंद्र में तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समापन।*

*कार्यालय GR News network वाराणसी* editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। दिनांक 31 मार्च,। महर्षि आरोग्य प्रतिष्ठान द्वारा नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी (आयुष मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली)के निर्देशन में त्रिपुर भैरवी स्थित महर्षि आरोग्य केंद्र में 29 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सोमवार को समापन हुआ।
इस अवसर पर केंद्र के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 29 मार्च को राजेश शुक्ल “गंगा सेवक”, अंजनी मिश्रा प्रबंधक ब्रम्हचर्य संस्कत विद्यालय, महेन्द्र गिरी महन्त जूना अखाड़ा, राकेश सिंह चेयरमैन आशीर्वाद फार्मास्युटिकल द्वारा भगवान धन्वंतरि व महर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में वैद्य डी पी सिंह द्वारा गठिया, किडनी रोग, मधुमेह, श्वेत व रक्त प्रदर, अम्लपित्त, ह्रदय रोग आदि के करीब पांच सौ मरीजों की जांच, दवा तथा परामर्श दिया गया।
उन्होंने कहा कि पूज्य महर्षि महेश योगी ने समग्र राष्ट्र को स्वस्थ सुखी एवं समृद्ध शाली बनाने के साथ एक निरोग समाज निर्माण का संकल्प को पूरा करने हेतु 1989 से महर्षि प्रतिष्ठान द्वारा सारे भारत में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में वाराणसी में यह चतुर्थ निशुल्क चिकित्सा शिविर जनता की बेहद मांग पर आयोजित किया गया।
शिविर में महर्षि परिवार के आश्रम प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, सीमांत केसरी स्वाई, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आचार्य राकेश मिश्रा के अलावा मनोज श्रीवास्तव, त्रिलोकी यादव, राम कैलाश पटेल, रमेश कुशवाहा, वैद्य सुरेश सविता का पूर्ण सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]