♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव तथा संगठन को गति देने पर विचार विमर्श*।

*।GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर। गत 7 मार्च को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर की एक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उन्हीं के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई।
इस बैठक में संगठन को गति देने और मजबूत बनाने पर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद के चुनाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
इस बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सेन्ट्रल बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी ।
इस अवसर पर बतौर अतिथि उपस्थित विधान परिषद सदस्य आशुतोष कुमार सिन्हा ने समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया और कहा बिखरा हुआ समाज विकास नहीं कर सकता और न ही कहीं उसकी कोई पूछ होगी। उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा विरासत में मिले गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने डॉ सुभाष चन्द्र बोस,शहीद खुदीराम बोस और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की चर्चा करते हुए कहा कि जब जब मुल्क को जरूरत पड़ी है कायस्थ समाज के महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है।
मुख्य अतिथि डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि समाज के खिलाफ रची जा रही राजनीतिक साज़िश से हम सतर्क नहीं हुए तो हमारा वजूद समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के लोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। लड़ने और संघर्ष करने की प्रवृत्ति को जिंदा रखने की जरूरत है। बिना संघर्ष किए कुछ हासिल नहीं होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, परमानंद श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव उर्फ डब्बू,अमरनाथ श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,श्री प्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव एड.अनूप कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,हर्ष, प्रियांशु,आर्यन, आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]