♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राष्ट्र का उत्थान नारी शक्ति का सम्मान –सनत कुमार सिंह* **महिला दिवस पर एक सौ पांच प्राथमिक महिला शिक्षको का हुआ सम्मान। *मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पुनम मौर्या व शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने मेडल व सम्मान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*। *

GRNews Network Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह द्वारा विगत वर्षों से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें एक सौ पाॅंच महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह के देखरेख में बीआरसी केसरी पुर में सम्पन्न हुआ। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी के बेसिक स्कूलों के 105 महिला शिक्षकों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपूजन पटेल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह द्वारा मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। पूनम मौर्या ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रयासरत है और महिलाओं के उत्थान के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा व नारी सशक्तिकरण के लिए आप सबके माध्यम से जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। राम पूजन पटेल ने कहा नारी परिवार की सबसे मजबूत कड़ी है।सनत कुमार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या व अनुराग श्रीवास्तव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया। सनत कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र का उत्थान बगैर नारी शक्ति के अधूरा है। अनूप सिंह ने कहा कि हर वर्ष महिला शिक्षकों का सम्मान किये जाने से शिक्षकों उत्साहवर्धन होता है। राजेश सिंह ने कहा कि अच्छे कार्य करने के लिये अध्यक्ष सनत कुमार सिंह की अगुवाई में प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा महिला शिक्षकों को सम्मानित किया जाना सराहनीय है।अंजू चौबे ने कहा कि शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह शिक्षक दिवस के अवसर पर भारी संख्या में शिक्षकों का सम्मान एवं रक्तदान के साथ-साथ सतत राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में भी दान दिया करते हैं। डॉ उषा सिंह ने कहा कि अध्यक्ष सनत कुमार सिंह द्वारा महिला दिवस पर भारी संख्या में महिला शिक्षकों का सम्मान करना एवं समय-समय पर बच्चों को कॉपी,पेंसिल इत्यादि सामग्री वितरित किया जाना अनुकरणीय व सराहनीय है। कार्यक्रम में सभी के द्वारा महिला अधिकार की रक्षा व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। संचालन अंजू चौबे व गायत्री एवं धन्यवाद ज्ञापन अंजूलता सिंह ने किया। कार्यक्रम में रीना सिंह,पुष्पा देवी,चंद्रावती शर्मा,उषा सिंह,प्रियंका मंजरी,अंजूलता सिंह,प्रतिभा सिंह,अर्चनाओझा,रक्षा रस्तोगी,अंकिता,ममता,स्नेहलता,अन्जू,पूजा,ज्योति,आशा आदि सैकड़ों महिला शिक्षक व संघ के पदाधिकारी गण विजयलाल गुप्ता,शैलेंद्र सहाय,ललित सिंह,डॉ सिद्धनाथ पांडेय,श्रीपादबल्लभ वक्षी,राजकुमार,संतोष शर्मा,धीरज पांडेय आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]