
*नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर में 66महिलाओ का स्वास्थ्य जांच एवं दावा वितरण

*GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 17 सितम्बर, 2025 (सू0वि0)- प्रा0 स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत ओम प्रकाश राय जिला अध्यक्ष भाजपा, राकेश त्रिवेदी जिला संगठन प्रभारी भाजपा, सुनील सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, भानू प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सुनील पाण्डेय मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर, मनोज सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की गरिमामय उपस्थिति एवं अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मा0 अध्यक्ष भाजपा द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में विशेष तौर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 66 महिला रोगियों को देखा गया एवं उनको दवा का वितरण किया गया, साथ ही साथ डॉ विशाल यादव द्वारा 52 शुगर एवं बी पी के मरीजों को देखा गया। शिविर में कुल 412 मरीजों को देखा गया जिसमें 10 गर्भवतियों की गोद भराई, 6 बच्चों का अन्नप्रासन भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया। मौके पर डॉ एस के सरोज चिकित्साधिकारी देवकली, डॉ पंकज कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी नंदगंज, प्रभुनाथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राम कुमार यादव अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अनिल वर्मा, राम प्रवेश इत्यादि लोगो उपस्थित रहें।
……………………………….

















