♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आजमगढ़: पाक्‍सो मुकदमे के अंतिम चरण में दुष्‍कर्मी ने की पीडि़ता की हत्‍या, शव को दरवाजे पर फेंका*

*GRNews Network Broadcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया गांव निवासी सरिता गौड़ बुधवार की मध्य रात में एक घंटे के लिए घर से गायब थी। भोर में करीब तीन बजे युवती को कुछ लोग लाए और घर के सामने फेंककर चले गए। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि युवती की मौत हो गई। युवती के पिता ने गांव के आरोपी पर घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छीनबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पारा फुलवरिया निवासी सरिता गौड़ (18) बुधवार की रात घर से गायब थी। लगभग 3:00 बजे घर के सामने कुछ लोग उसे फेंककर चले गए। परिजन कुछ समझ पाते कि उसकी मौत हो गई। आनन-फानन परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, क्षेत्रीय लोगों की माने तो मौके पर कोल्ड ड्रिंक मिला था, साथ ही कुछ जहरीला पदार्थ भी पाया गया है। आरोपी युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर ज्योति को भी पिलाया और खुद भी पिया था लेकिन आरोपी मौके पर उल्टी किया था, जिससे वह खतरे से बाहर चला गया और युवती की मौत हो गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पूर्व से मुकदमा भी चल रहा था और संबंध ठीक नहीं थे। युवती के पिता सुरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही आरोपी व्यक्ति पर बेटी की हत्या कर भोर में घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के पिता सुरेश गौड़ की ओर से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर रही है। युवती के पिता ने बताया कि 2023 में आरोपी 32 वर्षीय दिलीप कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में चार मार्च को पाक्सो कोर्ट में तारीख भी थी लेकिन, होली की वजह से कोर्ट बंद हो गई थी और फिर तारीख छह मार्च को मिली थी। जिसमें अंतिम सुनवाई होनी थी। इस बीच आरोपी दिलीप कुमार ने उसकी बेटी को रात के अंधेरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या कर दी और दरवाजे के सामने फेंक दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]