♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर ट्रेवेज रूम तथा हैंड वॉश बेसिन का उद्घाटन**

GRNews Network Broadcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

आज महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के जिला महिला चिकित्सालय सदर में आईडीबीआई बैंक, गाजीपुर द्वारा सीएसआर फंड के अंतर्गत नवजात शिशुओं एवं माताओं की सुविधा हेतु ब्रैस्ट फीडिंग कॉर्नर, ट्रायेज रूम तथा हैंड वॉश बेसिन का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद, गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार गुप्ता, डीजीएम-रीजनल हेड, आईडीबीआई बैंक, वाराणसी, श्री प्रवीण राय, शाखा प्रबंधक, गाजीपुर, डॉ. प्रतिपाल, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, डॉ. उमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा प्राचार्य डॉ. (प्रो.) आनंद मिश्रा, प्राचार्य, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान श्रीमती सरिता अग्रवाल जी ने कहा कि गाजीपुर मेडिकल कॉलेज दिन-प्रतिदिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। ब्रैस्ट फीडिंग कॉर्नर के निर्माण से महिलाओं की प्राइवेसी सुनिश्चित होगी और माताएं सुरक्षित व आरामदायक वातावरण में अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी।
वहीं प्राचार्य डॉ. (प्रो.) आनंद मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से स्थापित यह ब्रैस्ट फीडिंग कॉर्नर, ट्रायेज रूम एवं हैंड वॉश बेसिन मरीजों को बेहतर, स्वच्छ और मानवीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिला चिकित्सालय में आने वाली माताओं और नवजात शिशुओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।”

Poo

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]