
*गाजीपुर : एलिगेंट अप्लायंसेज ने अपना 29वां स्थापना दिवस मनाया *

GRNews Network & Broadcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर। नगर के कचहरी रोड स्थित पूर्वांचल के इनवर्टर बैट्री सोलर एवं फर्नीचर प्रतिष्ठान एलिगेंट अप्लायंसेज का 29 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मना। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्त ने बताया कि 29 वर्ष पूर्व आम घाट कॉलोनी के एक बरामदे में करीब जीरो बजट वाली पॉकेट मनी से शुरू हुई एलिगेंट की यात्रा यहां तक पहुंची है। जो इसमें माता-पिता गुरुओं तथा ग्राहकों के आशीर्वाद की ही मुख्य भूमिका है पूर्वांचल में इनवर्टर उद्योग एवं सिर्फ सागौन के फर्नीचर उद्योग को संस्थागत स्वरूप देने का श्रेय एलिगेंट को जाता है एलिगेंट द्वारा अर्पित संसाधन से हजारों वनवासी बांसफोर परिवारों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ-साथ उत्थान फाउंडेशन जैसा राष्ट्रीय सेवा प्रकल्प भी बनाकर तैयार हुआ। जिले के सैकड़ो युवाओं को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्राप्त हुआ । इंजीनियर संजीव गुप्त ने बताया कि एलिगेंट ने क्वालिटी सर्विस एवं विश्वसनीयता को अपने व्यापार का सिद्धांत बनाया जिसकी बदौलत यह शानदार यात्रा यहां पहुंची है । गोदरेज, नीलकमल, स्लिपवेल , कुर्लोन ,वोल्टास, हैवेल्स ,ओकाया ,त्रिवेणी, नेशनल , फर्नीवर्ड, मैंगो आदि तमाम ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में आज एलिगेंट ने विशेष मुकाम हासिल किया है। और ग्राहकों का विश्वास सदैव बनाए रखना के लिए हम प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों ने भी एलिगेंट के प्रोडक्ट एवं सर्विस की जमकर प्रशंसा की ।
















