पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट, श्रीराम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी लॉन्च *

G R News
रामजन्मभूमि अयोध्या के राममंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल तीन दिन ही शेष हैं. योगी सरकार और केंद्र सरकार इस कार्यक्रम को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. हर तरफ राम नाम का धूम है. वहीं राममंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की प्रतिमा पहुंच गई है. इसी बीच पीएम मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है.







